दृष्टि दिव्यांग बच्चों के नेत्र परीक्षण को कैम्प लगा, 20 बच्चों का नेत्र परीक्षण,06 सर्जरी को चिन्हित

WhatsApp-Image-2024-04-25-at-19.56.19
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रोजेक्ट प्रकाश के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान सभागर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती की उपस्थिति में दृष्टि दिव्यांग बच्चों की नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प कुल 20 बच्चे उपस्थित हुए । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने सभी अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमने पूर्व में भी 6 बच्चों की आंखों की सर्जरी कराई थी।।सभी बच्चों की आंखों की रोशनी वापस आई और अब बिल्कुल ठीक है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित सभी बच्चों को फल और चॉकलेट दे कर नियमित स्कूल जाने को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ श्रॉफ चेरिटी आई हॉस्पिटल दिल्ली की बाल नेत्र विशेषज्ञ डॉ पूजा पटेल ने परीक्षण कर सर्जरी के लिए 5 बच्चों का चिन्हांकन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रोजेक्ट प्रकाश के सहायक प्रोग्राम प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि आने वाले रविवार को चिन्हित बच्चों के लिए डॉ श्रॉफ चेरिटी आई हॉस्पिटल दिल्लीकी तरफ से बच्चों के आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी जहां गहन जांच उपरान्त अभिभावक की सहमति से और आवश्यकतानुसार सर्जरी की जाएगी । पूर्व के 6 बच्चों की नेत्र सर्जरी डॉ श्रॉफचेरिटी आई हॉस्पिटल दिल्ली में कराया गया था ।आज फिर से उनकी बाल नेत्र विशेषज्ञ डॉ पूजा पटेल ने जांच कर आवश्यक एहतियात की जानकारी दिया । जिला समन्वयक एम आई एस प्रगति सक्सेना ने अभिभावकों को प्रेरित करने में सहयोग दिया । विशेष शिक्षक रज्जन सिंह और राजेश कुमार मौर्य ने अभिभावक परामर्श कर सभी को तैयार किया और उपस्थित रहकर जांच में सहयोग कर आवश्यक सावधानी की जानकारी और सम्पर्क नंबर अभिभावकों को दिया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights