बदायूँ में डाॅ. उर्मिलेश की कविताओं से विद्यार्थियों ने किया नमन, काव्य प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिन्दी दिवस के पूर्व दिवस पर प्रख्यात कवि डाॅ. उर्मिलेश के अमृत महोत्सव जयंती वर्ष के अंतर्गत डाॅ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के तत्वावधान में अन्तर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने डाॅ. उर्मिलेश की कविताओं, मुक्तक, गीत, दोहा एवं गजल प्रस्तुत कर उन्हें काव्यांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने पूरी तैयारी और उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया।
जूनियर वर्ग में बीआरबी मॉडल स्कूल की संध्या यादव एवं नंदिनी रस्तोगी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। मदर एथेना स्कूल की काव्या सोलंकी ने द्वितीय तथा राजाराम महिला इंटर कॉलेज की खदीजा नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की फारिहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।सीनियर वर्ग में हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल की रिया गुप्ता प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के जयंत बाबू द्वितीय तथा नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की पूनम शर्मा तृतीय रहीं। मदर एथेना स्कूल की आकांक्षा यादव एवं शिवदेवी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज के रुद्र शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।सभी विजयी प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न एवं ज्ञानवर्धक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्णायक की भूमिका प्रोफेसर रवि भूषण पाठक एवं साहित्यकार डाॅ. शैलेन्द्र कबीर ने निभाई।समिति के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने विजयी एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिन्दी दिवस और डाॅ. उर्मिलेश के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति अपनी रुचि और रचनात्मकता का सार्थक परिचय दिया है। इसके लिए प्रतियोगी, उनके शिक्षक एवं अभिभावक बधाई के पात्र हैं।
प्रतियोगिता संयोजक आलोक पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती, समिति के सदस्य नरेश चन्द्र शंखधार, प्रशांत दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, शिवम वैश्य एवं सुशील शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights