बदायूं : राजाराम महिला इंटर कालेज में छात्राओं ने मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता में भगवान श्री गणेश और देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाईं। सुंदर मूर्तिकार छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य डा.अनीता कुमारी के कुशल निर्देशन में मूर्ति बनाओं प्रतियोगिता संपन्न हुई। छात्राओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कक्षा चार की छात्रा शिखा साहू, पीहू साहू, ऋषि साहू, मिस्टी साहू, सौम्या बेबी, दिव्या भारद्वाज, संध्या और कक्षा 5 की छात्रा शगूफी, निहारिका कश्यप, दीपक्षी, विधि मौर्य और दिया ने अपनी अद्भुत कला से मूर्तियां बनाईं। विजेता छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने भगवान श्री गणेश, शिवलिंग, श्री राधा कृष्ण के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाईं। इस मौके पर शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा, नाजनीन बेगम, माणी पांडे, चित्रा कुमारी, संतोष यादव, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहीं।