हिंदी दिवस पर मदर एथीना स्कूल में साहित्यिक छटा, कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल ने किया विद्यार्थियों से संवाद

WhatsApp Image 2026-09-12 at 4.33.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में हिंदी दिवस को हिंदी सप्ताह के रूप में उत्साह, गरिमा और साहित्यिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदी सप्ताह के चतुर्थ दिवस का मुख्य आकर्षण देश की प्रख्यात कवयित्री, साहित्यकार एवं प्रखर वक्ता डॉ. सोनरूपा विशाल के साथ विद्यार्थियों का विशेष संवाद रहा।साक्षात्कार के दौरान डॉ. सोनरूपा विशाल ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की आवाज और सांस्कृतिक विरासत है। युवा पीढ़ी को आधुनिकता के साथ अपनी भाषाई पहचान पर भी गर्व करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभाषा में चिंतन करने तथा रचनात्मक लेखन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरी मातृभाषा मेरा गौरव’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक सोच, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक एवं भावपूर्ण नारों की रचना की।विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि मातृभाषा हमारी विचार प्रक्रिया की नींव है। हिंदी दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी भाषाई जड़ों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। तकनीक प्रधान युग में जब विद्यार्थी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं, तब अपनी मातृभाषा के प्रति स्वाभिमान और जुड़ाव और भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब विचार अपनी भाषा में परिपक्व होते हैं, तभी मौलिकता का जन्म होता है। विद्यालय विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और भाषा से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights