उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में जेठ ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई को लाठी-डन्डो से पीटकर चोटिल कर दिया।महिला ने अपने जेठ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सोमवार की सुवह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर मजरा हजरतगंज निवासी नेत्रपाल की पत्नी सुमन देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह घर में अकेली थी तभी उसका जेठ अमृत लाल शराब के नशे में आया और उसके पति को गालियां देने लगा जब मैंने गालियों को मना किया तो शराव के नशे में उसके जेठ ने उसको लाठी-डन्डो से पीटा जिससे उसके गुम चोटे आई हैं।मारपीट करने के बाद उसका जेठ अमृत लाल घर से भाग गया।महिला ने बताया आये दिन उसका जेठ शराव के नशे में आकर गाली-गलौच करता है।