वजीरगंज। लिटिल हार्ट कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ,चंदौसी संभल की पालिकाअध्यक्ष लता वार्ष्णेय रही। वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने सरस्वती गणेश वंदना, स्वागत गीत ,देशभक्ति गीत ,होली गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। नन्हे विधान द्वारा हनुमान गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मेधावी छात्र सहित कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्वाति ,शिवानी, महिमा, प्रियंका आदि का सहयोग रहा। राहुल वार्ष्णेय के जी गुप्ता ,डॉक्टर राजेंद्र वार्ष्णेय ,मुनेंद्र वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णेय ,लव कुमार वार्ष्णेय,राजीव वार्ष्णेय जैकी उपस्थित रहे।संच।लन रवींद्र वार्ष्णेय ने किया| प्रबंधक अंकुर वार्ष्णेय ने उपस्थित जन का आभार व्यक्त किया।