बरेली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता “सिटिल” ने आज सम्मानित पत्रकार बंधुओं के साथ बरेली के नवनियुक्त मंडलायुक्त शंभू कुमार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकारों ने मंडलायुक्त को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।आलोक गुप्ता “सिटिल” ने कहा कि मंडलायुक्त शंभू कुमार के कुशल नेतृत्व और लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ बरेली मंडल को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में मंडल विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों ने भी नवनियुक्त मंडलायुक्त के सफल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर कृष्ण राज , मनदीप सिंह अशोक कुमार गुप्ता , विकास साहनी, मनोज शर्मा, प्रवीन कुमार सैनी, एजाज अहमद , मलिक राजपूत, मिलन शर्मा , मनवीर यादव , दीपक कुमार श्रीवास्तव , मो इमरान आदि मौजूद रहे।