बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं की छात्रा आयज़ा फातिमा ने जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आयज़ा फातिमा कक्षा 8 की छात्रा हैं. संगोष्ठी में छात्रा ने “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं और चुनौतियां” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम राजा राम महिला इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया था।प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर कुल दो छात्रों का चयन किया गया, जिनमें से एक छात्रा बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं से चयनित हुई। छात्रा की प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया।विद्यालय के प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि अब प्रतियोगिता का द्वितीय चरण मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने आयज़ा फातिमा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्रा आगामी मंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करेगी।