मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

रविंद्र सहारा एडवोकेट ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन

August 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कांग्रेस पार्टी में जिला एवं महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ रविंद्र सहारा एडवोकेट ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने एआईसीसी के पर्यवेक्षक जैनेंद्र रमोला के समक्ष अपना आवेदन पत्र और बायोडाटा प्रस्तुत किया।
रविंद्र सहारा ने पर्यवेक्षक को कांग्रेस में पिछले 35 वर्षों के दौरान विभिन्न पदों पर किए गए अपने कार्यों और संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं।सहारा ने बताया कि वह पूर्व में एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता, युवक कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तथा कांग्रेस कमेटी बरेली में जिला प्रवक्ता के पद पर करीब आठ वर्षों तक कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार बनी हुई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसका उन्होंने पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन किया है। जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करते हुए उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की गतिविधियों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights