आपसी सुलह समझौते से राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 43747 मामले

WhatsApp-Image-2024-03-10-at-20.36.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 43747 वादों का निस्तारण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिब अपर जिला जज सारिका गोयल ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल ने दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित केन्द्रीय सभागार में किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए।नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट तृतीय सौरभ सक्सेना ने लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुये कहा कि यह एक ऐसा अवसर होता है जहां पर गरीब से गरीब व्यक्ति आपसी समझौते के आधार पर सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त कर सकता है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारिका गोयल ने राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि आम-जन न्यायालय में लम्बित विवादों जैसे आपराधिक शमनीय वाद, एन०आई० एक्ट-अन्तर्गत धारा 138 ,मोटर दुर्घटना सम्बन्धित वाद, वैवाहिक / पारिवारिक विवाद ,श्रम सम्बन्धी वाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी याद किरायेदारी, ट्रैफिक चालान, राजस्व बाद, विद्युत बिल आदि विवादों का निस्तारण इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किए जाएंगे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सत्य प्रकाश ने कह कि पारिवारिक विवादों हेतु काउन्सलर एवं मध्यस्थ अधिवक्तागण की सराहना कर उनके कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया एवं लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर विवादों को अधिकाधिक निस्तारण कराये जाने हेतु पक्षकारों से अपील की गयी।
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित वादों में विभिन्न बैंकों के 1108 मामले, भारत संचार निगम लि० के 19 राजस्व सम्बन्धित 322 मामले एवं अन्य प्रकार के मामले 1019 स्थानीय निकाय के मामले एवं अन्य प्रकार के 224 मामले थे। इस प्रकार कुल 35220 प्री-लिटिगेशन मामलों का एवं न्यायालयों में लम्बित फौजदारी एवं सिविल वादों में 8527 वादों का निस्तारण हुआ।उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, महासचिव संदीप कुमार मिश्रा, सभी सम्बन्धित बैंक के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्वयंसेवीगण, उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सारिका गोयल ने राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाये जाने पर सभी न्यायिक अधिकारी ,बैंक अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की।

81 पारिवारिक विवादों का हुआ निस्तारणराष्ट्रीय लोक अदालत में सत्य प्रकाश प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा अपने न्यायालय में आपसी समझौते के आधार पर कुल 81 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पति-पत्नी द्वारा आपस में फूल-माला पहनाकर अपने सम्बन्धों को जीवन पर्यनत खुशहाल रहने का एक-दूसरे से वादा किया।मोटर दुर्घटना से संबंधित 41 याचिका का निस्तारणकलेक्ट परिसर स्थित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कोर्ट की पीठासीन अधिकारी मचला अग्रवाल ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 41 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर अंकन 3,20,27,000/-रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।

संवाददाता सुधीर कश्यप की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights