मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अपराध

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के पांच गिरफ्तार25 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, केबल-तार, इन्वर्टर-बैटरी, चोरी में प्रयुक्त उपकरण व ऑटो बरामद

August 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर और केबल-तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, बिजली के केबल व तार, इन्वर्टर, बैटरी, जनरेटर अल्टीनेटर का खोखा, चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा एक ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलशाद, नवासे, कौसर, गुलाम रसूल उर्फ छोटे और नूर मोहम्मद उर्फ नन्हे शामिल हैं। दो आरोपियों के पास से 12 और 315 बोर के तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में 25 जुलाई को 180 मीटर ओवरहेड वीजल कंडक्टर और करीब 150 मीटर 70 स्क्वायर एमएम XLPE केबल चोरी हुई थी। इसके बाद 28 जुलाई को 250 केवीए विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर को गिराकर उसमें भरा तेल और अन्य कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए थे। दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस टीम ने 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर रबड़ फैक्ट्री के खंडहरों से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फतेहगंज पश्चिमी के अलावा देवरनियां, भमोरा, नवाबगंज, हाफिजगंज और फरीदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खोलकर तेल, तांबा, बिजली के तार-केबल, जनरेटर के अल्टीनेटर और इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने की बात कबूल की।आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान बरेली के अलग-अलग कबाड़ियों को बेचते थे। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में 15 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की भी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights