बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धेय उमाशंकर त्रिवेदी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उनके पुण्यस्मरण में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व, उच्च आदर्शों एवं संस्कारों को नमन किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री उमाशंकर त्रिवेदी जी के स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व एवं समाज तथा शिक्षा के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। सभी ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धेय उमाशंकर त्रिवेदी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।