मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

एचआईवी और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता अभियान शुरू

August 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला अस्पताल में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सघन जागरूकता एवं जांच अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान लोगों को एचआईवी/एड्स तथा हेपेटाइटिस-बी और सी से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ ही जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देंगी। संदिग्ध मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर राखी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की जांच निशुल्क की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क उपचार का लाभ उठाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights