चारा घोटाले के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत

lalu-prasad-yadav
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रांची।  जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत ने दुमका कोषागार मामले में सुनवाई को बाद आरजेडी प्रमुख को जमानत देने का फैसला सुनाया. अदालत में केस नंबर आरसी 38 मामले की आज सुनवाई हुई. दुमका कोषागार से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध निकासी मामले से पहले लालू यादव को चाईबासा और देवघर मामलों में पहले ही जमानत दी जा चुकी है. आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर इससे पहले भी कई सुनवाई हो चुकी है, लेकिन उन्हें कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गौरतलब है कि बीते दिनों पिता लालू यादव की रिहाई के लिए बेटी रोहिनी आचार्य के रोजा रखने की खबर आई. रोहिनी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिये कहा था कि रमजान के महीने में वह अपने पिता की रिहाई के लिए रोजा रखेंगी. इसके बाद लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिता की जल्द से जल्द नवरात्र के मौके पर देवी पूजा शुरू कर दी थी. इसके अलावा लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी देवघर पहुंचे. बताया गया कि झारखंड में मधुपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे तेजस्वी ने बाबाधाम में भगवान बैद्यनाथ के दर्शन कर पिता की रिहाई की कामना की.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights