मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रवासी मजदूरों ने विभिन्‍न राज्‍यों से अपने-अपने गांव कर दिया लौटना शुरू

April 17, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। प्रवासी मजदूरों ने विभिन्‍न राज्‍यों से बड़ी संख्या में मजदूरो ने पलायन शुरू कर दिया है. पूर्वांचल की बसों में खचाखच भर के मजदूर अपने-अपने गांव लौटना शुरू कर चुके हैं. राजधानी लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बड़ी संख्या में मजदूरों का रेला लगा है. बड़ी संख्या में मजदूर अपने परिवार के साथ बसों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. वैसे कोरोना के बढ़ते मामलों के अलावा यूपी में चल रहे पंचायत चुनाव को भी इस पलायन की वजह माना जा रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बता दें यूपी के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मजदूरों के लिए नई क्वारेंटाइन गाइडलाइन जारी भी जारी की हैं. प्रवासी मजदूरों अब अपने घर लौटने लगे हैं. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. इस बीच कई राज्‍यों ने लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाए हैं. उत्तर प्रदेश में संडे लॉक डाउन व नाईट कर्फ्यू को लेकर मजदूरों में डर साफ देखने को मिल रहा है. राजधानी लखनऊ में कोरोना की विद्युत गति से बढ़ती रफ्तार के साथ लॉकडाउन की आहट के बाद प्रवासी मजदूरों ने विभिन्‍न राज्‍यों से लखनऊ आकर अपने-अपने घरों के लिए पलायन शुरू कर दिया है.

प्रवासी मजदूरों के लिए जारी की गई गाइडलाइन

इस बीच उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी प्रवासी मजदूरों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लौटने पर उन्हें क्वारेंटाइन करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है. गाइडलाइन के मुताबिक, लक्षण वाले जो व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए जाते उन्हें 14 दिन और बिना लक्षण वाले लोगों को 7 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन में भेजा जाएगा.
यही नहीं, इस गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि प्रवासी मजदूर के अपने जिले में पहुंचने पर जिला प्रशासन उसकी न सिर्फ स्‍क्रीनिंग करे बल्कि उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत अहम जानकारियों की लिस्‍ट भी तैयार करे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights