ब्रेकिंग न्यूज़ फेसबुक चलना बंद

download-3-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। हालांकि व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है। इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। एक्स ने लिखा लोग एक्स की ओर क्यों दौड़ रहे हैं…हम जानते हैं कि आप सब यहाँ क्यों हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights