कपड़ा भंडार एंड ज्वैलर्स की दुकान से हजारों की चोरी

Screenshot-2024-03-05-195857
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के मुख्य तिराहा घंटाघर पर एक दुकान में बीती रात अज्ञात चोर ने घुसकर गल्ले मे रखी हजारो रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गया वहीं चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया । दुकान में चोरी की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा उझानी के मौहल्ला भदवारगंज के रहने वाले चरनजीत पुत्र स्वर्गीय सीताराम की कस्बे के कछला रोड घंटाघर तिराहे पर नीलकमल वस्त्र भंडार एंड महीप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार की रात्रि चोर जीने का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए और दुकान में रखे गल्ले के ताले तोड़कर उसमें रखी 14 हजार रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गया । वहीं चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकानदार चरनजीत ने बताया कि उन्होंने सुबह जब दुकान खोली तो गल्ले के ताले टूटे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और गल्ले से रुपए गायव देख उसे चोरी का एहसास हुआ । यहां बताते चले दुकान के पास ही पुलिस बूथ भी है । चरनजीत ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights