निर्भय सक्सेना की कृति कलम बरेली =4 का हुआ विमोचन एवम सम्मान

WhatsApp-Image-2024-03-05-at-19.27.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मानव सेवा क्लब और शब्दांगन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार निर्भय सक्सेना की कृति कलम बरेली =4 का विमोचन एवं सम्मान समारोह हुआ। रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवम कई काव्य ग्रंथ के लेखक आचार्य देवेन्द्र देव ने करते हुए कहा कि 100 पृष्ठ की कलम बरेली की खंड 4 में लगभग 76 बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी लेख हैं । उन्होंने कृति के लेखक निर्भय सक्सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़ी लगन और निष्ठा के साथ लेखक ने बरेली के हर शख्शियत की चर्चा की है। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार एवं नवगीतकार रमेश गौतम ने कहा कि कलम बरेली कृति बहुत उपयोगी है। उन्होंने यह भी कहा की इससे पूर्व तीन प्रकाशित कृतियां भी समाज के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने निर्भय सक्सैना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी लगन और निष्ठा के साथ उन्होंने पत्रकारिता के धर्म को निभाया है। पत्रकार संजीव गम्भीर ने निर्भय सक्सेना की पुस्तक की सराहना कर समाज हित में किया जा दे उनके योगदान को सराहा। संजीव गम्भीर ने कहा कि कृति के लेखक निर्भय सक्सेना ने कृति कलम बरेली को उपयोगी बनाने के लिए बहुत ज्यादा परिश्रम किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा की निर्भय सक्सेना ने निर्भीक पत्रकारिता की और जमीन से जुड़े मुद्दों को उठाकर बरेली की समस्या राजनेताओं से हल करवाई । बीजेपी नेता अनिल कुमार एडवोकेट, डॉ अशोक वैश्य, प्रधानाचार्य सुरेश रस्तोगी, अवनीश यादव, एडवोकेट सुबोध जौहरी, वीरेंद्र कुमार अटल, इंद्र देव त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा, वंदेमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, रीता सक्सेना ने किया। क्लब के आव्हान गीत प्रकाश चंद्र ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत डा. अतुल वर्मा ने किया। इस अवसर पर मानव सेवा क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, डॉ अतुल वर्मा, प्रकाश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, राजीव अस्थाना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, विकास सक्सेना, वी के सक्सेना, मुकेश सक्सेना, रणधीर प्रसाद गोड, अफरोज जी, डॉ श्वेत केतु शर्मा, अनुराग उपाध्याय, मधु वर्मा शकुन सक्सेना, रीता सक्सेना, अरुणा सिन्हा, मधुरिमा सक्सेना, कविता अरोरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि इन्द्र देव त्रिवेदी ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights