अलापुर।थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में धारदार हथियार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया।परिजनों ने जब युवक को खून से लथपथ मृत देखा तो उनके होश उड़ गये और चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम कुपरी निवासी सर्वेश (30) पुत्र मुन्ना लाल की धारदार हथियार से उसके घर में ही गर्दन काट कर हत्या कर दी।यहां बताते चलें परिजनों ने बताया सर्वेश चुनाव के चलते रात 12 बजे घर पर आकर सोया था।सर्वेश से थोड़ी दूर ही उसके ताऊ राजपाल सो रहे थे। मंगलवार की सुवह जब नन्हू गेहूं काटने को उठा तो वह अपने भाई सर्वेश को उठाने गया।सर्वेश को जब उसने उठाने की कोशिश की तो सर्वेश की गर्दन से खून बह रहा था और सर्वेश मृत था।भाई को मृत देख उसकी चीख निकल गई।चीख-पुकार की आवाज सुन परिजन् उठ गए और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गये।परिजनो ने जब सर्वेश को मृत देखा तो कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वही पुलिस युवक की मौत की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।परिजनों ने बताया उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।