उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन के लगे 231 टीके

WhatsApp Image 2021-04-06 at 6.18.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का वैक्सीनेशन कराने वालों की सुवह से ही भीड़ लगी रही।वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों को आधा घंटा आब्जर्वेशन रूम में बिठाया गया साथ ही उनको दवाईयां भी दी गयीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज पहली डोज के कोविड वैक्सीनेशन के 231 टीके लगे जिसमें 178 पुरुषो के वैक्सीनेशन किया गया वहीं 53 महिलाओं के कोविड वैक्सीनेशन के टीके लगाए गये जबकि जो लोग पहले सेशन में एक टीका लगवा चुके थे उन लोगों को वैक्सीनेशन की डोज का दूसरा टीका लगाया गया।दूसरी डोज के कुल 18 लोगों के टीके लगाये गये जिसमें नौ महिलाएं व नौ पुरुष थे।सकरी जंगल के प्रधान दिलशाद ने भी आज कोविड वैक्सीनेशन का पहला टीका लगवाया।प्रधान से जब टीका लगने के बाद उनसे उसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कोविड का टीका लगवाने के बाद मुझे और बेहतर लग रहा है वहीं टीकाकरण कराने आयीं महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि हम टीकाकरण के बाद नार्मल हैं।टीकाकरण के बाद हमें कोई परेशानी नहीं हो रही है।
कोविड वैक्सीन लगा रही एएनम रश्मि सक्सेना,पुरुष स्टाफ नर्स जितेंद्र वर्मा व फार्मासिस्ट अमित त्रिपाठी ने टीकाकरण कराने आए लोगो को एक कार्ड दिया और कहा कि अगर कोई परेशानी हो तो कार्ड पर लिखे नम्बर पर काल करें और साथ ही टीका लगने के बाद उनको मास्क लगाना,दो गज की दूरी व सैनेटाइजर इस्तेमाल करने की राय दी।कोविड वैक्सीन का टीका लगने के बाद उनको ऑब्जर्वेशन रूम में आधा घंटा बिठाया गया।आब्जर्वेशन रुम में मौजूद चिकित्सको ने कोविड वैक्सीन लगवा कर आए लोगो से उनकी हालत के बारे में पूछा साथ ही उनको दवाएं भी दीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights