मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Punjab

सिर में तेजधार हथियार से हमला इलाज के दौरान मौत

December 5, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में सोमवार देर रात पटियाला फाटक पर सोमनाथ (26) नामक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक के सिर में तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उसे सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी करीब दो बजे मौके पर पहुंची। वहीं, सुबह उक्त युवक के साथ रहने वाले करीब चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है लेकिन हत्यारोपी के संबंध में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के परिजन मंगलवार को एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वाल्मीकि समाज से संबंधित उक्त युवक की हत्या के बारे में सूचना मिलने पर नगर निगम सफाई कर्मचारी व सीवरेज यूनियन के वर्कर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस प्रशासन युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वह मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। मृतक नौजवान नगर निगम में करीब छह बार सफाई सेवक यूनियन के प्रधान रहे वीरभान का भतीजा था। वीरभान ने बताया कि उनका भांजा सोमनाथ निवासी संजय नगर विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। वह दुकान में काम करता था लेकिन उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं थी। पिछले सोमवार को वह खाना खाने के बाद घूमने पटियाला फाटक की तरफ गया था। काफी समय तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे लेकिन उसने कहा कि वह कुछ समय बाद आ रहा है। रात साढे़ 11 बजे के करीब पटियाला फाटक के पास से कुछ जानकार आए और बताया कि सोमनाथ का किसी ने कत्ल कर दिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो सहारा जन सेवा के कार्यकर्ता सोमनाथ को उठाकर सिविल अस्पताल ले जा चुके थे। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां सोमनाथ की हालत गंभीर थी और कुछ समय बाद ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, सफाई सेवक यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बेशक पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और उन्होंने जांच शुरू की है लेकिन जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सहारा जन सेवा के संदीप गोयल ने बताया कि रात के समय गंभीर हालत में पटियाला फाटक में पड़े युवक सोमनाथ को वह अस्पताल लेकर गए थे। उसके सिर में तेजधार हथियारों से हमला किया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights