विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्य की यात्रा है :- राकेश मिश्रा

WhatsApp-Image-2023-12-05-at-18.34.401-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के निमित्त जिला योजना बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित किया, जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के साथ संगठनात्मक बैठक सम्पन हुई। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमें विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता। तीन राज्यों में जीत सरकार की शोषित और बंचितो के लिए चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओ की देन है। हमारा कर्तव्य है कि हम जरुरतमंदों को इसका लाभ पहुंचाने में मदद करें। विकसित भारत यात्रा इसी की एक कड़ी है। विकसित भारत की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय है। उस ध्येय हेतु यह यात्रा एक पड़ाव है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

यह विकास यात्रा हर गाँव तक जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाना है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की तमाम योजनाओं और गरीब कल्याण को लेकर केंद्र सरकार की एक यात्रा पूरे देश में शुरू हो रही है। जो कि आपके जिले में आई है, इसलिए पार्टी पदाधिकारियों को इस यात्रा को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना प्रधानमंत्री की है। यह विकास यात्रा प्रत्येक गांव-गांव तक जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य डबल इंजन सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। गांवों में एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। हमारे गांव-गांव में यह गाड़ी जाएगी। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारियां रहेगी।मंच संचालन जिला संयोजक विकसित भारत संकल्प यात्रा आशीष शाक्य ने किया। इस मोके पर एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश वार्ष्णेय, सुखदेव राठौर, अजय मथुरिया, सुभाष चन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मोनिका गंगवार, रानी सिंह पुंढीर, राघवेंद्र यादव, धीरज पटेल, गोविंद पाठक, अमिता पाठक, महिपाल सागर, शिशुपाल शाक्य, ओम किशन, के.सी. शाक्य, वीरेन्द्र पाल राजपूत, अमित पाठक, जगदीश लोनिया, मनोज गुप्ता, महेश शर्मा, संजीव पहलवान, निगमेश्वर मिश्रा, अनिल रस्तोगी, अभिषेक वर्मा, जितेंद्र सोनकर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights