बिल्सी। नगर में मोहल्ला संख्या दो में देव किरन चौक के निकट स्थित पंचमुखी हनुमान बाबा के मंदिर पर आज मंगलवार को बाबा के भक्तों ने यहां सुबह सुंदरकांड संपन्न कराया। जिसमें पंडित मुकेश शर्मा एवं अरविंद शर्मा ने यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं। इसके बाद यहां महिलाओं ने भंजन भी गाए। दोपहर बाद आरती के साथ यहां भंडारा आयोजित कराया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। जिसको सफल बनाने में राहुल शर्मा, आलोक वार्ष्णेय, उमेश चंद्र गुप्ता, नीना गुप्ता, श्रेया शर्मा, अन्नपूर्णा गुप्ता, कुलदीप शर्मा, उदयवीर शाक्य, प्रदीप शर्मा, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, अंबुज वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।