बदायूं में प्रेम प्रसंग के चलते आईटीआई के छात्र की सड़क पर चाकुओं से गोद कर हत्या
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अभिषेक शर्मा अपने मौसा उमेश चंद शर्मा के यहां कस्बा हजरतपुर में वेल्डिंग की दुकान पर रहकर काम करता था और उनके पास ही रहता था। कल शाम हजरतपुर में मेडिकल स्टोर चला रहे डहरपुर के प्रमोद व हरीश के साथ बाइक से बैठकर घर को निकाला तो उन्होंने डहरपुर पुलिस चौकी के पास बाइक से उतार दिया तो इसी बीच अभिषेक डहरपुर से पैदल घर जाने लगा तो गांव से पहले ही चंद कदम की दूरी पर बिहारीपुर गांव के बाहर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे अलापुर थाना क्षेत्र के गांव खिरिया रहलू निवासी हीरालाल, राम गोपाल, हिमांशु ने बेरहमी से पकड़ कर ताबड़तोड़ चाकू से बार कर अधमरा समझकर छोड़कर भाग गए।

किसी तरह राहगीरों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई तो परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे तो अभिषेक जीवित था। जिसने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी । उधर परिजन घायल अभिषेक को बरेली इलाज को ले गए जहां रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। वही परिजनों का कहना है कि अभिषेक बदायूं में रहकर आईटीआई करता था तो अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के यहां भी आना-जाना रहता था तो अभिषेक की मौसेरी बहन की सहेली से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते लड़की और अभिषेक व्हाट्सएप पर बात करने लगे । अभिषेक आईटीआई करके मौसा के पास हजरतपुर चला गया था। मगर फोन से बातचीत होती रही जिसका लड़की के घर वालों को भनक लग गई तो लड़की के भाई-बहन विरोध करने लगे। मगर लड़की अभिषेक की बातचीत बंद नहीं हुई। तो लड़की के घर वालों ने कई दिन पहले लड़की से मोबाइल छीन लिया और लड़की बनकर अभिषेक से प्यार मोहब्बत की बात करने लगे जिसका अंदाजा अभिषेक को नहीं लग सका और लड़की के भाई व भतीजे ने फोन पर प्यार मोहब्बत की बातो में फंसा कर घात लगाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लोग फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।













































































