बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से उमंग कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत अब्दुल्लागंज, विकास क्षेत्र उझानी की प्रतियोगिताएं पीएम श्री संविलियन विद्यालय सिरसौली में आयोजित की गईं। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार के दिशानिर्देश तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत सिंह राठौर के मार्गदर्शन में हुआ।प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर की बाल कविता में दूदेनगर की जाग्रति व प्रगति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में अल्लापुर भोगी के मो. अयान तथा सामान्य ज्ञान क्विज में वरसुआ के मो. आतिब व सिरसौली की नवीरा ने बाजी मारी।उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषण में वरसुआ की शिवानी, अंग्रेजी भाषण में अब्दुल्लागंज की साक्षी, डिबेट में सिरसौली के आशीष व अब्दुल्लागंज की शालू तथा सामान्य ज्ञान क्विज में सिरसौली के शिवराज, नेहा व आशीष प्रथम रहे। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने कहा कि उमंग प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत और लगन से तैयारी करने का आह्वान किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं पदक देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर एआरपी संजीव गंगवार, प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी रेनू अग्रवाल, उमंग कार्यक्रम के नोडल अनुज सक्सेना, काजल दूबे, हेमंत शर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक सदफ नसीम, सवीहा शफी, कंचन, अमित शर्मा, शिवम शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, भूपराम, अनुशेखर मिश्रा व सूरज शर्मा का विशेष सहयोग रहा।