उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने भाई को राखी बांधकर बाइक द्वारा अपने बेटे के साथ घर आ रही थी तभी अचानक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह उझानी कोतवाली क्षेत्र के पिपरौल पुख्ता नगला गांव की रहने वाली 50 वर्षीय मिथिलेश अपने बेटे रतनपाल के साथ बाइक से अपने मायके थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी से भाई को राखी बांधकर अपने घर आ रही थी। वह जैसे ही थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव बरौरा के समीप पहुंची तभी अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई जिससे बाइक पर पीछे बैठी मिथलेश बाइक से गिर गई और फिर घायल अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही परिजन मिथलेश के शव को घर ले गए।