बरेली। खानकाह-ए-सकलेनिया शराफतिया के साहिब-ए-सज्जादा हजरत गाजी मियां हुजूर की ओर से बड़े स्तर पर इस्तमाई निकाह (सामूहिक विवाह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने बतौर अतिथि शिरकत की और हजरत गाजी मियां हुजूर से मुलाकात कर दुआएं लीं।सामूहिक निकाह समारोह में बिना दहेज के विवाह संपन्न कराकर समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के साथ ही सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने आयोजन में शामिल लोगों से मुलाकात की और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अली फरशोरी, सभासद अनवर खां, जैगम खां, अबरार, नवेद, मुशाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।