जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय,रैंकिंग में सुधार हो, लक्ष्य को करें प्राप्त

WhatsApp-Image-2023-08-17-at-7.07.09-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जनपद बदायूं प्रदेश में अव्वल स्थान पर आए। इस हेतु सभी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न पैरामीटर पर रैंकिंग में सुधार करें। टीकाकरण व दवाई वितरण को प्राथमिकता पर दें तथा लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने सभी एमओआईसी से अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करने, स्टाफ के साथ बैठक करने व गैप एनालिसिस करने के लिए कहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ई-संजीवनी एप व ई-कवच के कार्यों को प्राथमिकता दें। रैंकिंग में सुधार करें। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठकर करने के लिए कहा साथ ही डाटा फीडिंग को नियमित रूप से करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि डाटा फीडिंग नियमित रूप से ना होने से रैंकिंग प्रभावित होती है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सभी आशाओं के माध्यम से दो-दो फार्म जन्म व टीकाकरण के लिए पंजीयन कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजनाओं में है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जनपद के लिए वरदान है, जब इसका शिलान्यास हुआ था तब भी वह इस जनपद में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि जो आशाएं बुलावा पर्ची अगर नहीं बांट रही है उनको चेतावनी जारी की जाए। आशाएं टीकाकरण के लिए घर-घर सर्वे का कार्य भी ठीक प्रकार से करें, यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी प्राथमिकता पर टीकाकरण कार्य व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉकों में सभी पैरामीटर पर विशेष ध्यान देकर कार्य कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद के ब्लॉक वजीरगंज ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 6 ब्लॉक आकांक्षात्मक ब्लॉक में है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के नगर पालिका परिषद में 3 व नगर पंचायतों में 7 कुल 10 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के क्रियाशील करने पर सहमति हुई साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जनपद में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष के लिए 2024-25 के लिए 119 करोड़ रुपए व वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए करीब 140 करोड रुपए के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। जिनको अनुमोदन उपरांत शासन को भेजा जाएगा। इन प्रस्तावों में जिला मुख्यालय के पोषण पुनर्वास केंद्र को 10 बेड से बढा़कर 20 बेड का करना तथा प्रत्येक तहसील पर एक-एक पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) स्थापित करने का भी लक्ष्य है साथ ही चार नई ब्लड स्टॉक यूनिट भी स्थापित करने का लक्ष्य है तथा ककराला में नई अर्बन पीएससी बनाने का भी प्रस्ताव है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि अप्रैल से जुलाई 2023 तक 87 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है वहीं इसी अवधि में गत वर्ष में 74 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में आयुवर्ग का विशेष ध्यान रखा जाए जो टीका जिस आयुवर्ग के बच्चों के लिए है उन्हीं को लगाया जाए तथा टीकाकरण की ड्यू लिस्ट भी समय पर संबंधित को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि डिप्थीरिया, खसरा के मरीजों को भी चिन्हित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने सरकारी उच्च व प्राथमिक विद्यालयों में ऑपरेशन नेलकटर संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उनके ओर से इस हेतु प्रयास भी किया जा रहे हैं तथा प्रत्येक विद्यालय को नेलकटर उपलब्ध कराकर बच्चों के नाखून काटने का अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि मध्यान भोजन में अमूमन बच्चे हाथ से ही खाना खाते हैं उनके हाथ साफ व स्वच्छ होने आवश्यक हैं। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मिशन इंद्रधनुष, टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दवाइयांं की उपलब्धता, डाटा फीडिंग का कार्य सहित विभिन्न कार्यों व योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डब्ल्यूएचओ की ओर से एसएमओ डॉ0 पलविन कौर व यूनिसेफ की ओर से सुभाष ने पीपीटी प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय, डीपीएम केके शर्मा, कौशल गुप्ता, एसएमओ डॉ0 पलविन कौर, सुधा सोलंकी, जिला प्रोबेजन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसीएमओ डॉ0 सनोज मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक, सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights