बजीरगंज में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक स्टडी सेंटर,75 से 100 छात्र-छात्राएं एक साथ कर सकेंगे अध्ययन

WhatsApp Image 2026-09-10 at 5.07.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बजीरगंज में लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टडी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। स्टडी सेंटर के निर्माण की कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस (C&DS) होगी।प्रस्तावित स्टडी सेंटर में एक साथ 75 से 100 छात्र-छात्राओं के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था होगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को शांत, सुविधाजनक एवं बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।इस संबंध में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बजीरगंज में बनने वाला यह स्टडी सेंटर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ शिक्षा और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। हमारा प्रयास है कि बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने ही क्षेत्र में आधुनिक एवं सुविधाजनक अध्ययन की व्यवस्था मिलेगा।भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में विकास का सिलसिला लगातार जारी है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। बजीरगंज का स्टडी सेंटर भी इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि नगरों और कस्बों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights