दातागंज में गूंजा भाजपा का जयघोष, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत किया गया

WhatsApp Image 2026-09-11 at 5.32.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के दातागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। विधानसभा सीमा में प्रवेश करते ही ग्राम सैनपुर से लेकर दातागंज नगर पालिका परिषद तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की थाप और भाजपा के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के स्वागत में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) एवं युवा ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और समर्थक विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्प-मालाएं पहनाकर स्वागत किया, जबकि कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। सैनपुर से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला दातागंज नगर तक प्रमुख चौराहों और विभिन्न पड़ावों पर जारी रहा।
भ्रमण के बाद दातागंज स्थित शिव पैलेस में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का असीम उत्साह और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देने वाले दातागंज विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवारजनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का प्रथम प्रवास संगठन में नए जोश और संकल्प का संचार करेगा। दातागंज के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है, उससे संगठन की जमीनी मजबूती स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।
ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दातागंज की धरती पर उनका स्वागत करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है। संगठन की मजबूती के लिए युवा कार्यकर्ता विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे।
सम्मेलन में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, राहुल कुमार लोधी, नरेश पाल, ब्लॉक प्रमुख पति धीरज सक्सेना, दिनेश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन पति अनूप गुप्ता, रंजन सिंह प्रधान, हेमचंद्र गौतम, विदेश कुमार सिंह मुन्ना, भूरे यादव प्रधान, ज्ञानेन्द्र सिंह सभासद, राजीव सिंह तोमर, देवेश तोमर सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights