बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी संसद का गठन, विभु माहेश्वरी- हेड बॉय, तथा अंशिका माहेश्वरी बनीं हेड गर्ल

WhatsApp Image 2026-09-09 at 4.16.23 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज छात्र संसद का गठन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय व विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यालय में चुने गए नवनियुक्त विद्यार्थी परिषद सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर उनकी जिम्मेदारियों का पदभार सौंपा गया | अपने कर्तव्यों और मूल्यों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गयी |
विद्यार्थी संसद में विभु माहेश्वरी को हेड बॉय, अंशिका माहेश्वरी को हेड गर्ल बनाया गया। मयंक सिंह को वाइस हेड बॉय और उन्नति वार्ष्णेय को वाइस हेड गर्ल बनाया गया।
अर्पित सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, दीप सिंह, अभियश, कृष्णा सोलंकी, आराध्या शर्मा, नव्या मिश्रा, मन कुमार, कृष्णा सोमानी, ऋतिक चौधरी, मोनिका को अनुशासन इन्चार्ज की जिम्मेदारी दी गई।
विद्यालय के चारों सदनो के सभी छात्रों का विधिवत मूल्यांकन कर प्रशान्त सिंह व वेदिका वार्ष्णेय को आजाद हाउस, कुशाग्र गुप्ता व पूर्वा सिंह को तिलक हाउस, सार्थक वार्ष्णेय व वैष्णवी वार्ष्णेय को विवेकानन्द हाउस तथा सार्थक वार्ष्णेय व दर्पिता सिंह को भगत हाउस का इंचार्ज बनाया गया।
वहीं मयंक सिंह व सुमन शाक्य को आजाद हाउस, एकाक्ष राठी व अनन्या गुप्ता को तिलक हाउस, आशुतोष व अलंकृता यादव को विवेकानंद हाउस तथा आनंद विभु व आराध्या वार्ष्णेय को भगत हाउस का वाइस हाउस इंचार्ज बनाया गया।
चयनित विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय की तरफ से उन्हे जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी लगन ईमानदारी से निभाते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी व प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज पहनाकर उन्हे प्रतिदिन निष्ठापूर्ण एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन एवं विद्यालय की गरिमा एवं अस्मिता की रक्षा करने हेतु शपथ दिलाई।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करना तथा अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना है | मुझे अपेक्षा है कि नवनियुक्त विद्यार्थी परिषद् सदस्य विद्यालय का आदर्श बनकर अन्य विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे | छात्र संसद गठन से बच्चों में अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। उन्होने कहा कि अनुशासन से ही राष्ट्र उन्नति कर सकता है। बच्चों को विद्यालय स्तर से ही अनुशासन में रहना चाहिए। अनुशासन में रहकर बच्चा बड़े से बड़े पद पर जा सकता है।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यालय का नाम रोशन करने में विद्यार्थियों का मुख्य योगदान है। लगन व मेहनत के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। विद्यालय के पदाधिकारियों में नेतृत्व की भावना का होना आवश्यक है। उन्होने चयनित विद्यार्थियों को हमेशा निष्पक्ष होकर कार्य करने की प्रेरणा दी तथा पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी |
विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने चयनित विद्यार्थियों को समर्पण व कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाते हुए कहा कि छात्र संसद गठन से विद्यार्थियों की मानसिकता में बदलाव आयेगा। विद्यालय ने विद्यार्थियों के बीच नेतृत्व, टीम वर्क और अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए स्कूल पार्लियामेन्ट और हाउस सिस्टम बनाया है।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights