ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना अलंकरण
उझानी।। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह का धूमधाम से भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल तथा अभिभावकों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट तथा उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया। लवनीश, श्री नकी अहमद एवं श्री चांद मोहम्मद की देखरेख तथा हेड बॉय एवं हेड गर्ल के निर्देशन में मार्च पास्ट किया गया। विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या तथा अभिभावकों द्वारा नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान किए गए।विद्यालय के निदेशक महोदय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक साथ कार्य करने से ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना का विकास होता है।प्रधानाचार्य महोदय ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में विद्यालय के प्रबंधतंत्र एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना एवं जिम्मेदारी का अहसास होना आवश्यक है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में एन.सी.सी. कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है:लक्ष्य बब्बर, कक्षा XII-F को हेड बॉय तथा ईशानवी गौड़, कक्षा XII-F को हेड गर्ल चुना गया।अरसलान, कक्षा XI-D को ग्रीन हाउस का हाउस कैप्टन तथा आराध्या पाठक, कक्षा XI-B को ग्रीन हाउस की वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।अक्षांश गुप्ता, कक्षा XII-A को ब्लू हाउस का हाउस कैप्टन तथा सिया राजपूत, कक्षा XI-B को ब्लू हाउस की वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।अंकित कुमार, कक्षा XII-A को येलो हाउस का हाउस कैप्टन तथा याशी कश्यप, कक्षा XI-C को येलो हाउस की वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।पारुल मिश्रा, कक्षा XII-F को रेड हाउस की हाउस कैप्टन तथा श्रद्धा शर्मा, कक्षा XI-E को रेड हाउस की वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।उत्कर्ष, कक्षा XII-F को लिटरेरी हेड तथा खुशी, कक्षा XI-A को डिप्टी लिटरेरी हेड नियुक्त किया गया।आस्था चावड़ी, कक्षा XII-C को कल्चरल हेड तथा शारुल, कक्षा XI-B को डिप्टी कल्चरल हेड नियुक्त किया गया।शोएब, कक्षा XII-C को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा मोना, कक्षा XII-F को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया।इसके अतिरिक्त, अंशिका शर्मा, कक्षा XII-C को अनुशासन प्रमुख तथा शिवांशी माहेश्वरी, कक्षा XII-C को उप-अनुशासन प्रमुख नियुक्त किया गया।
















































































