झोलाछाप महिला डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,महिला की मौत

WhatsApp Image 2021-03-17 at 6.02.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला के एक वार्ड में झोलाछाप महिला डाक्टर द्वारा बुखार में महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार को ले जा रहे थे।उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो ग्ई वहीं मृतक महिला के परिजनो ने डाक्टर महिला की पिटाई कर दी और साथ ही कमरे की किवाडों को तोड़ दिया।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के कछला वार्ड नं0 दस निवासी दुष्यंत पुत्र राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी श्रीमती सोनी (33) को बुखार आ गया था जिसको कछला बार्ड नं0 6 में तथा कथित महिला चिकित्सक कमलेश कुमारी के यहां पर दवा दिलाने ले गया जहां महिला चिकित्सक ने बुखार में उसकी पत्नी को एक इंजेक्शन लगा दिया व दवा दे दी।दवा लेकर वह जब घर पहुंचा तो कुछ देर बाद उसकी पत्नी की हालत बिगडने लगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हालत बिगड़ती देख वह उसे उपचार को ले जा रहे रहे थे कि रास्ते में मंगलवार की रात 11.30 बजे के करीब उसकी पत्नी ने दम तोङ दिया।मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला के परिजनो ने तथा कथित महिला डॉक्टर के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है वहीं तथाकथित चिकित्सक महिला श्रीमती कमलेश कुमारी जनपद हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के गांव नौखेल की रहने वाली है। चिकित्सक श्रीमती कमलेश कुमारी हाल में 15 साल से कछला बार्ड नं0 छः में किराये के मकान में महिलाओं की डाक्टरी कर रही है। मृतक महिला के पति दुष्यंत ने कोतवाली पुलिस में तथा कथित महिला चिकित्सक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है पुलिस मामलें की जांच कर रही है। इस सवंध में महिला चिकित्सक कमलेश कुमारी का कहना है कि बच्चे उल्टे सीधे हो जाते है उनका वह उपचार करती है।महिला डॉक्टर ने बताया कि मैने महिला को गैस की गोली दी है बरेली ले जाते समय महिला की मौत हो गई मृतक महिला के पति व पब्लिक मुझे खीचकर ले गई और मेरे कमरे में तोड़फोड व मेरे साथ मारपीट की व शव के पास बिठा दिया बाद में पुलिस को सौंप दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights