गुन्नौर। (सत्यवीर आनंद) कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर का दिलीप 21 वर्ष पुत्र प्रेमवीर बुधवार की देर रात गुन्नौर में ऑटो रिपेयरिंग की दुकान बंद अपने घर जा रहा था कि जैसे ही गांव अकबरपुर पहुंचा सामने से तेज गति से बैलगाड़ी आ रही थी। बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई टक्कर के बाद दिलीप बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर गये। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां अलीगढ़ पहुंचते ही दिलीप की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की दिलीप के शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। अभी शव गांव में नहीं आया है। वही दिलीप की शादी 6 माह पहले हुई थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।