एनआईसीयू में लगाए जाएं 12 अतिरिक्त बेड: डीएम

IMG_4356
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं  । जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह के साथ गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू वार्ड) का निरीक्षण किया। इस वार्ड में समय से पहले जन्म लेने वाले व कम वजन के बच्चों के उपचार हेतु यहां 10 बेड व वेंटीलेटर उपलब्ध है। डीएम ने इसके अतिरिक्त 12 बेड और लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पड़ोसी जनपदों से बेहतर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इसे और भी ज्यादा बेहतर बनाए जाए, समय से नियमित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद मरीजों की सेवा करें, जिससे लोगों को इसका लाभ मिले एवं उपचार के लिए उन्हें अन्य जनपदों में न जाना पड़े। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था का खास ख्याल रखा जाए कहीं भी गंदगी नजर ना आने पाए, सेनिटाइजर का कार्य नियमित रूप से चलता रहे, बेहतर से बेहतर सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाए।
तत्पश्चात डीएम ने शिविर कार्यालय पर एनआईसीयू वार्ड को क्रियाशील करने की समीक्षा बैठक आयोजित की है। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि उझानी, कादरचैक, सहसवान एवं दहगवां क्षेत्र की गंभीर प्रसूताओं को राजकीय मेडीकल काॅलेज भेजा जाए। प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने की स्थिति ठीक न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्थिति ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights