सहसपुर और हैवतपुर की टीम ने जीते मैंच

17BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


शिवम-सुरेंद्र को मिला मैन ऑफ द मैंच
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव ओया में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन आज बुधवार को पहला मैंच ओया और सहसपुर टीम के के बीच खेला गया। जिसमे ओया के कप्तान सुमित तोमर ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए सहसपुर की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 118 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें गौरव ने 28, तेजपाल और राहुल ने 26-26 रन बनाएं। ओया की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अर्जुन सिंह ने चार विकेट लिए। इसके बाद 119 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी ओया की टीम की शुरुआत बहुत ही निराशा जनक रही। उनकी टीम 95 रनों के
स्कोर पर ढेर हो गई। इस प्रकार सहसपुर की टीम को 23 रनों से विजयी घोषित की गई। ​जिसमें सुरेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके बाद दूसरा मैच हैवतपुर एवं रोटा के बीच खेला गया। हैवतपुर के कप्तान मनोज शाक्य ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय किया। रोटा की ओर से आए ओपनर  बल्लेबाज अशीष एवं नीरू अच्छी शुरुआत की। जिसमें अशीष ने 11 ने रन बनाएं। अर्जुन ने 22 रनों की पारी खेली। टीम ने 90 रनों का स्कोर बनाया। शिवम् को चार, मनोज को तीन विकेट मिले। इसके बाद 91 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी हैवतपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट खोकर जीत दर्ज की। जिसमें अरुण ने 37, रवेन्द्र ने 17 रन बनाए। मैन ऑफ द मैन शिवम ​को दिया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विशन सिसौदिया, सुखवेन्द्र
चौहान, अनुज तोमर, रामसेवक, संदीप सिसौदिया, सत्यपाल सिंह, दिनेश सिंह, सोनू राठौर, संगम सिंह,शेषवीर, देवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights