वैन गांव में स्थित है बारातघर,रही अफरा-तफरी बिल्सी। अम्बियापुर ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति सर्वेश यादव की संपत्ति को आज सोमवार को एसडीएम राधेश्याम बहादुर सिंह की मौजूदगी में सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक सुधाकर पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ गांव वैन स्थित एक बारातघर को सील कर दिया। पूर्व सपा नेता सर्वेश यादव जिले के बहुचर्चित अंकुर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। इसके चलते उस पर गैंगस्टर भी लगाया गया था। इसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद उनकी चल-अचल संपत्ति को सील किया जा रहा है। इससे पहले पांच फरवरी को सर्वेश यादव का बदायूं के आवास विकास स्थित घर को पुलिस सील कर चुकी है। बताते है कि प्रदेश सरकार माफिया के खिलाफ सख्त है। इसी के चलते गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सपा नेता और वर्तमान में अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति सर्वेश यादव के वैन स्थित बारातघर को आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में सील कर दिया। सर्वेश यादव जिले के बहुचर्चित अंकुर हत्याकांड के अलावा और भी कई मामलों में भी अभियुक्त है। इसके चलते जिलाधिकारी न्यायालय में उस पर गैंगेस्टर का मुकदमा चल रहा है। उसी पर निर्णय आने के बाद पुलिस प्रशासन ने संपत्ति को सील किया है। बताते है कि आज सर्वेश यादव के पैतृक गांव वैन में स्थित बारातघर की कीमत करीब एक करोड़ तीस लाख अस्सी हजार रुपए आकी है। जिसे आज सील कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।