बिल्सी। आज बुधवार को बदायूँ के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के सैफई आवास पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य एवं सलोना कुशवाहा ने सैफई पहुंचकर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना की। इस मौके पर चन्द्रशेखर, सर्वेश यादव, नीरज राजपूत, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। इधर के क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य, हाजी अजमल खां एवं जिला सचिव रईस अमहद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान यहां केक काटा गया और गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। इस मौके किशोरीलाल, उमाकांत शाक्य, यशपाल शाक्य, तेजपाल, गजेंद्र शाक्य, तीर्थ प्रसाद, कैलाश, शाहनवाज़ अल्वी, सुलेमान खां, शान मोहम्मद, नन्ने राइन, असलम, राशिद अल्वी, परवेश अल्वी, अकील अहमद, जलालुद्दीन उस्मानी, रिहान अल्वी, महेश वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।