जवान के पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मीरजापुर। शहर कोतवाली के सारीपुर स्थित अपने मायके में रहने वाली सितारा देवी 26 पत्नी कमलेश सोनकर की अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की देर रात कमरे में सोते समय धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पति पर हत्या करने की आशंका में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।सारीपुर गांव निवासी सितारा की शादी नवंबर 2017 में कमलेश सोनकर निवासी धौकलगंज वाराणसी के साथ हुआ था। शादी के दो महीने बाद से ही सितारा अपने मायके में आकर रहने लगी। उसका पति भी सितारा के साथ ही ससुराल में रहता था। वह सेना के गोरखा रेजीमेंट में क्लर्क के पद पर तैनात है। इन दिनों उसकी तैनाती वाराणसी में ही है। दो महीने से छुट्टी लेकर कमलेश ससुराल सारीपुर में ही रह रहा था। गुरुवार की रात पति पत्नी अपने डेढ़ साल की बेटी पायल के साथ कमरे में सोये थे। भाई नरेश के अनुसार रात करीब 12 बजे सितारा मकान के सामने वाले कमरे में सो रही मां प्रेमा देवी को आवाज लगाते उसके दरवाजे पर गिर पड़ी। वह और मां कमरे के बाहर निकले तो सितारा लहूलुहान हालत में दरवाजे के बाहर गिरी पड़ी थी। उसे उठाकर कमरे में ले गए तो दम तोड़ दिया। पति ने बताया कि वह बाथरूम गया था। किसी ने उसका बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। उसे पता नही की क्या हुआ। पुलिस ने डॉग स्क्वायड से छानबीन की तो वह बार बार सितारा के कमरे से निकलकर उसके पति के पास ही जा रही थी। इससे उसी पर पत्नी की हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हत्या का कारण अभीतक पता नही चल पाया है । पुलिस का कहना है पूछताछ चल रही है । जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights