संदिग्ध परिस्थितियों में दो दोस्तों का शव मिला, हत्या की आशंका

3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दोस्तों की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दोनों का शव गांव के बाहर खेत में पुआल पर मिला। पुलिस दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुआल पर मिला दोनों किशोरों का शव, फोरेंसिक टीम कर रही घटना की जांच

गौरीपुर गांव के बाहर पुआल पर दो किशोरों का शव देखकर कुछ ट्रैक्टर चालकों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। थोड़ी देर में गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तो दोनों किशोरों में से एक की पहचान ग्रामवासी संतोष साहनी के छोटे पुत्र 15 वर्षीय इंद्रेश  के रूप में हुई। दूसरा किशोर 14 वर्षीय विशाल साहनी बगल के गांव के विनोद साहनी का बड़ा पुत्र था। विशाल गौरीपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। इंद्रेश व विशाल रात से ही घर से गायब थे।

इंद्रेश ने रात साढ़े 10 बजे अपने परिजन से बताया कि वह सोने जा रहा है। रात करीब 11 बजे परिजन ने उसके बिस्तर पर देखा तो वह वहां से गायब था। थोड़ी देर बाद पता चला कि विशाल भी ननिहाल से गायब दोनों के परिजन तलाश में जुटे थे कि दोपहर में दोनों का शव खेत में मिला।

कक्षा नौवीं का छात्र था इंद्रेश

घटना की जानकारी मिलने के बाद इंद्रेश के परिजन उसका शव घर ले आये थे। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने विशाल का शव मौके से बरामद किया है। शव से कुछ दूरी उल्‍टी की गई है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। इंद्रेश कक्षा नौंवी का छात्र था, जबकि विशाल पढ़ाई नहीं करता था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।

इंद्रेश ने फोन करके विशाल को बुलाया था

इंद्रेश गांव से थोड़ी दूरी पर एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। उसके परिजन विद्यालय में पढ़ने वाले साथियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इंद्रेश ने रात में ही मोबाइल पर फोन करके विशाल को बुलाया था। पुलिस को मौके से रैट किल की एक पुड़िया भी मिली है। पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights