छात्रा को बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म,ग्रामीणों ने पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले

Untitled-design-20-1-1024x748
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव।  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को पहले बुलाया, फिर क्लास रूम में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया. घटना के बाद युवती स्कूल से रोते हुए बदहवास हालत में निकली और गांव वालों को सारी घटना बताई. ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बहुत दिनों से छात्रा पर थी बुरी नजर
छात्रा से दुष्कर्म का मामला राजनांदगांव के घुमका थाना क्षेत्र में आने वाले चवरढाला का बताया गया है. जहां हायर सेकंड्री स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग पर उसी के शिक्षक दुर्गेश यादव की कई दिनों से बुरी नजर थी. शिक्षक ने पहले फोन कर छात्रा को स्कूल बुलाया. छात्रा जब वहां पहुंची, उस वक्त शिक्षक दुर्गेश के अलावा और कोई मौजूद नहीं था. दुर्गश ने छात्रा को क्लासरूम में ले जाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

ग्रामीणों ने पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले
दुष्कर्म की घटना के बाद छात्रा बदहवास अवस्था में चीखते हुए स्कूल के बाहर निकली. छात्रा को परेशानी में देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने उससे समस्या पूछी, जिसके बाद उसने सारी घटना गांव वालों को बता दी. टीचर की हरकत पर गुस्साए ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की स्कूल में ही पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. उधर पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंच कर शिक्षक दर्गेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी.

शिक्षक ने दुष्कर्म की बात कबूली
घुमका थाना एसडीओपी जीसी पति ने बताया कि नाबालिक छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया. थाने में पूछताछ करने पर शिक्षक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights