जनपद में धूमधाम से मनाया गया यू0पी0 दिवस

बदायूँः सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित आदि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से गरीब लाभार्थियों के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए।

रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने सांसद बदायूँ डॉ0 संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रितु पुनिया के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का फीता काटकर उद्घाटन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक, चाबी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धूमधाम से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाए। पहले उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने से डरते थे, लगाया हुआ उद्योग भी लेकर भाग जाया करते थे। आज अन्य प्रदेशों के भी उद्योगपति यूपी में उद्योग लगाने आ रहे हैं। पहले इसका नाम संयुक्त अवध प्रान्त था, 24 जनवरी 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के बारे में अच्छा सोचा और अच्छा हुआ इसीलिए अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। आप और हम सब लोग अच्छा सोचें तो अच्छा अच्छा ही होगा। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में तथा वर्तमान उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है। प्रदेश में कहीं पर भी किसी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के सरकार सभी योजनाओं का लाभ सभी को दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का गरीब लोगों को निःशुल्क इलाज बड़े अस्पतालों में मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में सब अच्छा अच्छा ही हो रहा है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने रात जग कर बाहर से फंसे व्यक्तियों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कोरोना कॉल में सबसे अच्छा कार्य हुआ है तो उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पिताजी का स्वर्गवास होने पर उन्होंने अपना दायित्व का निर्वान करते हुए उनके अंतिम संस्कार में नहीं गए। मुख्यमंत्री की रात दिन जनता के हित के लिए सोचते रहते हैं। सब लोग अपने दायित्वों को सही से निर्वाहन करने लगे तो देश अपना विश्व गुरु फिर से बन जाएगा।
सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के साथ उत्तर प्रदेश दिवस भी है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को सजोने के लिए एक होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बहुत अच्छे से चल रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर हमेशा अग्रसर रहेगा। उन्होने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि बेटियों को अच्छे से शिक्षा दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। बेटियां किसी की भी हो सभी का मान-सम्मान होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत से उत्तर प्रदेश नाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच है कि देश की 5 मिलियन की अर्थव्यवस्था बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक मिलियन की सहभागिता की तरफ बढ़ने वाला हैं। इसके लिए प्रदेश का किसान संपन्न होगा और उसकी आय दोगुनी होगी मातृशक्ति आत्मनिर्भर होंगी। प्रदेश में किसानों महिलाओं आदि के हित की योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी लोग यह संकल्प लंे कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। सरकार की मंशा है कि देश को आगे बढ़ाया जाए।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया इससे पहले संयुक्त प्रांत कहा जाता था। वास्तव में बहुत बड़ा प्रदेश था उत्तराखंड के अलग होने के बाद भी क्षेत्रफल और जनसंख्या में काफी बड़ा होने के कारण पूरे विश्व में पहचान होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने के रूप में प्रदेश को ऐसा मौका मिला कि गरीब कल्याणकारी योजना चलाकर नीचे स्तर तक विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सामूहिक मिलकर एक ऐसा प्रयास किया कि बिना भेदभाव के सभी को लाभ मिला है। जहां जैसी आवश्यकता थी वहां वैसा विकास किया गया। प्रदेश में पूरे देश के उद्यमियों ने इन्वेस्टर समिति के माध्यम से ढाई सौ करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया। इससे पहले कोई भी इन्वेस्टर यहां गुंडा राज होने के कारण इन्वेस्ट नहीं किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। उद्योग को उद्योग लगाने की प्रक्रिया को उनकी सरकार ने सरल बना दिया है भारत को नई दिशा मे ले जाने की ओर कार्य किया जा रहा है। उद्योगी अब बेफिक्र होकर उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाएं, इससे उनका मुनाफा बढ़ेगा और प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों और माफियाओं से होती थी। प्रदेश में इन्वेस्टेड समिति लाकर प्रदेश को उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य सरकार ने किया है। सरकार ने गरीबों को आवास एवं शौचालय देने का कार्य किया है। सरकार किसानों के लिए चिंता करती है कि उनकी आय दोगुनी कैसे हो। सरकार ने माताओं बहनों को सम्मान एवं सुरक्षा देने का कार्य किया है। गरीब तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ देकर एक मजबूत प्रदेश बनाने का कार्य हुआ है।
तत्पश्चात नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, चैयरमैन दीपमाला गोयल एवं नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ पहुंचकर शहीद भगत सिंह चैक का उद्घाटन किया। अब नवादा चैराहे को शहीद भगत सिंह चैक के नाम से जाना जाएगा तथा लाबेला चैक पर पहुंचकर भगवान परशुराम चैक का शिलान्यास किया। अब लाबेला चैक को भगवान परशुराम चैक के नाम से जाना जाएगा।