उझानी में बाइक सवार दंपति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत,मचा कोहराम

f332d9b0-b3a3-47e7-9e4d-abfeccd01bf8
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कादरचौक मार्ग पर एक गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिससे दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी जंगल निवासी मौहम्मद उमर (20) पुत्र मौहम्मद जान अपनी गर्भवती पत्नी मेहसर बानों (19) वर्षीय का स्वास्थ्य परीक्षण कराने बाइक द्वारा उझानी आया था।पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद जब मौहम्मद उमर अपनी पत्नी के साथ अपने गांव जा रहा था वह बाइक द्वारा जैसे ही उझानी थाना क्षेत्र के कादरचौक मार्ग पर ग्राम फतेहपुर के समीप ईंट भटटा के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर फरार हो गया जिससे बाइक सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सड़क पर बाइक सवार दंपति को पड़ा देख राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।राहगीरों ने पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर मिलने पर परिजनो में कोहराम मच गया।दम्पति की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।ग्रामीण व परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गये।बताया जाता है कि मौहम्मद उमर की शादी डेढ़ साल पहले मेहसर बानो से हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती थी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दम्पति के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मृतक के ताऊ फखरूद्दीन ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।दंपति की मौत से परिजनों समेत गांव में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights