साप्ताहिक बंदी प्रशासन के आदेश के बाद भी खुली रही दुकाने

WhatsApp Image 2021-01-21 at 6.31.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कुंवरगांव । नगर पंचायत में सप्ताहिक बंदी की जमकर उड़ाई जा रही है धज्जियां दुकानदारों ने प्रशासन के आदेशों का नहीं किया पालन और न इनको कोई डर हैं जमकर खोल रहे हैं दुकानें
एक तरफ प्रशासन ने जिले में प्रत्येक जगह पर साप्ताहिक बंदी का एक दिन निश्चित कर दिया है उसी के आदेश पर कस्बा में भी साप्ताहिक बंदी का दिन गुरुवार रखा गया है उसको प्रशासन आदेश कर पालन करने के लिए चेतावनी दे रहा है ।वहीं नगर पंचायत में दुकानदार साप्ताहिक बंदी की दुकाने खोलकर जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं । जबकि सदर एसडीएम लालबहादुर सिंह का कहना कि साप्ताहिक बंदी के दिन का दुकानदारों को पालन करना चाहिए अगर कहीं दुकानदार आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।नगर पालिका ने एक माह पहले कस्बे में सप्ताहिक बंदी के लिए सख्ती से पालन करवाया लेकिन इस बार नगर पंचायत चेयरमैन शीतल गुप्ता के पति संजय गुप्ता ने उनके पास सप्ताहिक बंदी का कोई आदेश ना होने के लिए पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा सप्ताह बंदी के आदेश का पालन करवाने के लिए अब हमारे पास कोई आदेश नहीं है श्रम विभाग जिस प्रकार आदेश करवाएगा उसी प्रकार कारवाही की जाएगी।
उधर कस्बा में कुछ दुकानदार चोरी चुपके दुकानें खोल लेते हैं जिससे कुछ दुकानदारों में रोष व्याप्त है उनका कहना है कि प्रशासन अगर आदेशों का पालन करवाए तो सभी दुकानदारों को दुकानें बंद रखना चाहिए या फिर सप्ताहिक बंदी का दिन ही खत्म कर देना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights