बिल्सी। बीती शनिवार को हुई तेज बरसात में एक बार फिर से उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। जिसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 16 घण्टे तक ठप रही। जिससे नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते है कि बीती शनिवार की रात करीब 12 बजे उझानी से आ रही 33 केवीए लाइन में तेज बरसात में अचानक से ब्रेक डाउन में चली गई। आज रविवार की शाम करीब चार बजे लाइन का फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में आएं दिन फाल्ट होते रहते हैं। जिससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। पिछले पांच दिनों से मुख्य लाइन में चार बार फाल्ट हो चुके है। इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन का फाल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। बार-बार हो रहे फाल्ट से अब जनता के साथ कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।