650वीं जयंती वर्ष पर शुरू हुआ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता अभियान, बदायूँ के 120 मंदिरों में जले समरसता के दीप*
बदायूँ :- भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती (20 फरवरी 2027) के उपलक्ष्य में जनपद बदायूँ में “संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता अभियान” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चरणबद्ध रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण “समरसता दीप अभियान” के अंतर्गत जनपद के लगभग 120 मंदिरों में दीपोत्सव एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।जहाँ श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिर स्थित हैं, तथा जिन स्थानों पर उनके मंदिर नहीं हैं, वहाँ प्रमुख मंदिरों में श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) का पर्व भी पूरे जनपद में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। तथा साधु-संतों, पुजारियों एवं गुरुजनों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान मे जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, ब्लॉक प्रमुखगण, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज स्थित देवचरी आश्रम, तथा गौरी शंकर मंदिर में कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समता, सेवा, मानवता, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकता और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ किया गया यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चरणबद्ध रूप से संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत समरसता दीप अभियान, संत संपर्क अभियानस कलश वंदन, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही कहा समरसता अभियान के माध्यम से समाज में सद्भाव, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूँ स्थित बिरुआबाड़ी मंदिर और गौरी शंकर मंदिर में कहा आज हम सभी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुए समरसता अभियान के शुभारंभ के साक्षी बने हैं। यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के बीच चलेगा। संत रविदास महाराज ने समता, सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम पापड़ में ब्रह्मदेव महाराज मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुआ यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक व्यापक प्रयास है। 20 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से संतों के विचार, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम गुदनी में दाऊजी एव बालाजी महाराज मंदिर में कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समता, सेवा, मानवता और सामाजिक समरसता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। यह समरसता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का एक व्यापक जनअभियान है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके संदेश को घर-घर तक पहुँचाएँ।पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बिसौली स्थित बड़ा मंदिर मे कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता अभियान तथा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज जनपद के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, भगवान का जलाभिषेक किया गया तथा साधु-संतों और पुजारियों का सम्मान किया गया। साथ ही श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिरों तथा अन्य प्रमुख मंदिरों में दीपोत्सव एवं दीप प्रज्वलन कर सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश दिया गया। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कादरचौक के राधा काठ मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को जोड़ने का जीवन था। उन्होंने प्रेम, भाईचारे, सेवा और समरसता का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किया गया यह समरसता अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को उनके विचारों से जोड़ने का माध्यम बनेगा और सामाजिक सद्भाव को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस अवसर पर सीमा राठौर, बीएस मौर्य, सीमा राठौर, सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, रचना शंखधार, आदित्य माहेश्वरी, आरती कश्यप, अनुभव उपाध्याय, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, सचिन अग्रवाल, दुष्यंत सिंह, मनोज गुप्ता, वैभव शर्मा, रचित साहू आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित राह।















































































