उझानी, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी में स्टैंडी मेकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य राजन मेहंदीरत्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, टीम भावना तथा गुरु के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की भावना का विकास करना था।प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस—दयाबाई हाउस, शहजोबाई हाउस, हजरत राबिया हाउस एवं मीराबाई हाउस—ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं सृजनात्मक स्टैंडी तैयार किए।प्रतियोगिता का मूल्यांकन मिस रोजी एवं मिस मुस्कान ने निर्णायक के रूप में किया।प्रतियोगिता के परिणामों में मीराबाई हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस हाउस की इंचार्ज रूबी रहीं। दयाबाई हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसकी इंचार्ज जोया अंसारी थीं। वहीं शहजोबाई हाउस (इंचार्ज – इलमा) एवं हजरत राबिया हाउस (इंचार्ज – तनिषा गुप्ता) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजाता माथुर उपस्थिति रही। इस अवसर पर दीक्षा छाबड़ा एवं नेहा बी. भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, विजेता छात्राओं, हाउस इंचार्ज, निर्णायकों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह प्रतियोगिता छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सफल पहल सिद्ध हुई।