बरेली। भारतीय युवा जनशक्ति संगठन ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत निशांक ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरेली के महेश पटेल को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया।इसके अलावा अधिवक्ता महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शोभा राजपूत, युवा प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव, लखनऊ जिला अध्यक्ष अनुपमा सिंह, अधिवक्ता महिला प्रिया सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजयदीप श्रीवास्तव सहित रवि पाल (औरैया), रविंद्र पांडे (गाजीपुर), राजकुमार यादव (श्रावस्ती), अज़ीर उर रहमान (मुरादाबाद), अनूप चंद्र शुक्ला (शाहजहाँपुर), तारा चंद्र यादव (प्रयागराज), आदित्य यादव (सीतापुर), रूमी सिंह गुर्जर (मेरठ), सर्वेश मिश्रा (जौनपुर), आशिक अली (संभल), नंदकिशोर (आजमगढ़), राघव मिश्रा, आचार्य रविंद्र योगी, देवेंद्र सिंह (ललितपुर), सोनिया चौहान (मेरठ), राम खिलाड़ी यादव (बदायूं), आदित्य यादव (हरदोई), भास्कर तिवारी (रायबरेली), मुकेश कुमार गौतम (गाजियाबाद), अनिल यादव (मैनपुरी), अवनीश वर्मा (कन्नौज), अबरार अली (अलीगढ़), बंटी पवार (अमरोहा) और राहुल पाण्डेय सहित कई पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता महेश पटेल ने बताया कि अगस्त माह में लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के लगभग 40 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी।