एच.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-07-29 at 11.47.45 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। एच.पी. इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. रितिका चावला तथा चीफ प्रॉक्टर डॉ. हसीन ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए नीम, पीपल, अशोक, आम और जामुन सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर डॉ. रितिका चावला ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ लगाना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल करना और उन्हें जीवित रखना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights