चिकित्सक मिले गैरहाजिर,मिली अनियमितताएं बिल्सी। एसडीएम राधेश्याम बहादुर सिंह ने आज शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव वहेटा गुंसाई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक गैरहाजिर मिले। साथ ही केंद्र पर कई अनियमिताएं भी देखने को मिली। जिसकी निरीक्षण आख्या डीएम को प्रेषित की जाएगी। जिससे उक्त कर्मचारियों में खासा हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने करीब 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे। जहां पर चिकित्साधिकारी डा.प्रशांत कुमार गंगवार की तैनात होने की सूचना मिली है। मगर उनके किसी भी रजिस्टर में उपस्थिति अंकित नहीं पाई गई है। इससे जाहिर होता है कि केंद्र पर चिकित्सक नियमित रुप से नहीं आते है। मौके पर मिले फार्मेसिस्ट ब्रजेंद्र कुमार ही यहां आने वाले मरीजों को दवा का वितरण करते है। आज मात्र नौ मरीज ही आएं थे। जो ओपीडी रजिस्टर में अंकित थे। जबकि मौके पर कोई मरीज नहीं मिला। इसके अलावा एलटी जावेद की तैनाती भी यहां बताई गई। जो डीएमसी बिसौली पर तीन दिन और फैजगंज पर दो दिन के लिए जाते है। वह भी यहां नहीं आते है। जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी है। ताकि केंद्र की हालत सुधर सके। आज एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में खलबली मच गई है।